लॉगिन

CG : बहु ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर जेठ-जेठानी की कर दी पिटाई, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

Chhattisgarh July 14, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : बहु ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर जेठ-जेठानी की कर दी पिटाई, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

CG : बहु ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर जेठ-जेठानी की कर दी पिटाई, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

बिलासपुर : तोरवा के कासिमपारा में महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जेठ की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने अपनी जेठानी से भी मारपीट की। मारपीट से घायल ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

तोरवा के कासिमपारा में रहने वाले संतोष यादव आटो चलाते हैं। उनके भाई सतीश यादव की मौत हो चुकी है। बहू आशा यादव मकान के ऊपरी हिस्से में अपनी बेटियों के साथ रहती है। आटो चालक ने बताया कि भवानी नगर सिरगिट्टी में रहने वाले निशांत से उनकी बहू की दोस्ती है। युवक आए दिन बहू से मिलने के लिए घर पर आता था। इस दौरान वह गाली-गलौज भी करता। निशांत उनके घर पर आया था।

बहू से मिलने के बाद वह सीढ़ियों से उतर रहा था। इसी दौरान आटो चालक ने उसे अपने घर पर आने से मना किया। इसी बात को लेकर उनकी बहू और युवक ने मिलकर गाली-गलौज की। साथ ही दोनों ने मिलकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आटो चालक की पत्नी बीच-बचाव करने आई। महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी जेठानी की भी पिटाई कर दी। मारपीट से घायल आटो चालक ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds