डांस को लेकर विवाद : युवक की चाकू गोदकर हत्या, दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा

रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सतनाम चौक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जयंती समारोह के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीतिल खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डांस करने को लेकर नीतिल खरे की कुछ नाबालिगों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर नाबालिगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीतिल खरे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds