लॉगिन

छत्तीसगढ़ में साइक्लोन मोंथा का असर, रायपुर सहित कई  जिलों में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

Chhattisgarh October 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में साइक्लोन मोंथा का असर, रायपुर सहित कई  जिलों में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

छत्तीसगढ़ में साइक्लोन मोंथा का असर, रायपुर सहित कई  जिलों में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

रायपुर : साइक्लोन मोंथा बंगाल की खाड़ी से उठकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिस कारण छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और 60–80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में मोंथा चक्रवात का असर

छत्तीसगढ़ में भी चक्रवात मोंथा का असर देखने को मिल रहा है. 28 अक्टूबर को रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विशेषज्ञ गायत्री वाणी ने बताया कि मोंथा कि वजह से आंध्र में सबसे ज्यादा इफेक्ट होगा. ये दक्षिण छत्तीसगढ़ तरफ बढ़ेगा. दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है.

इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जैसे जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है. इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, राजधानी रायपुर और दुर्ग में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

31 अक्टूबर तक रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन के कमजोर पड़ने के बाद भी मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 31 अक्टूबर तक इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और 50-60 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds