लॉगिन

सीआरपीएफ के जवान ने की खुदकुशी : अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली, 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद

Chhattisgarh September 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीआरपीएफ के जवान ने की खुदकुशी : अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली, 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद

सीआरपीएफ के जवान ने की खुदकुशी : अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली, 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद

सुकमा : सुकमा जिले में इंजरम के सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ये घटना बीती रात करीबन 10.30 बजे की है। जब 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान नीलेश कुमार गर्ग है ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान कटनी मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

बताया ये भी जा रहा है कि जवान के पास से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं इस मामले में सीआरपीएफ के अधिकारियों के द्वारा जांच जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds