लॉगिन

सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदखुशी

Chhattisgarh February 7, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदखुशी

सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदखुशी

रायपुर: बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान का नाम विनय उर्फ बीनू बताया जा रहा है। जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था।

सूत्रों के अनुसार, 85वीं बटालियन में पदस्थ विनय ने सर्विस गन से खुद को गोली मारी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, विनय केरल का रहने वाला है। वह 3 दिन पहले छुट्टी से लौटा था। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

जवान बस चालक बताया जा रहा है. सुबह नाश्ते के बाद जवानों की एक टुकड़ी बस में सवार होने वाली थी कि इससे पहले जवान ने खुद को गोली मार ली|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds