लॉगिन

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब, आकाश शर्मा बोले- बदलाव के मूड में है दक्षिण की जनता

Chhattisgarh November 11, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब, आकाश शर्मा बोले- बदलाव के मूड में है दक्षिण की जनता

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब, आकाश शर्मा बोले- बदलाव के मूड में है दक्षिण की जनता

रायपुर :  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं 23 नवंबर को नतीजे सामने आएँगे। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने भव्य रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की रैली में लोगों का जन सैलाब उमड़ा है, दक्षिण की जनता बदलाव के मूड में है निश्चित रूप से 23 नवंबर को परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होगा।

दक्षिण उपचुनाव के लिए जब से कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए है तब से ही आकाश शर्मा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और हाथ जोड़कर रायपुर दक्षिण की जनता से कांग्रेस को वोट करने की अपील कर रहे हैं, इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सांसद ज्योत्सना महंत, फूली देवी नेताम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली निकाल कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे।

इस दौरान आकाश शर्मा ने कहा कि 34 साल से भाजपा के विधायक हैं लेकिन जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया है और भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी को चुना है जो निष्क्रिय है भाजपा लोगों को लुभाने के लिए धन बल का उपयोग कर रही है लेकिन जनता समझदार है कांग्रेस को ही वोट करेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds