लॉगिन

अपराधियों के हौसले बुलंद : फूड डिलीवरी बॉय से चाक़ू की नोक पर लूट, मारपीट कर मोबाइल लूटा

Chhattisgarh September 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अपराधियों के हौसले बुलंद : फूड डिलीवरी बॉय से चाक़ू की नोक पर लूट, मारपीट कर मोबाइल लूटा

अपराधियों के हौसले बुलंद : फूड डिलीवरी बॉय से चाक़ू की नोक पर लूट, मारपीट कर मोबाइल लूटा

रायपुर. राजेंद्र नगर इलाके में एक फूड डिलीवरी बॉय से लूट हो गई. युवक एक रेस्टोरेंट से पार्सल लेने जा रहा था. पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने उसे रोक लिया. उसके गले पर चाकू अड़ा दिया और मारपीट की. फिर उसका मोबाइल छीनकर भाग गए. युवक तुरंत थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. मामले में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने 6 दिन बाद लूट का केस दर्ज किया है. फिलहाल लुटेरों की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, माना टेमरी निवासी डिकेश्वर साहू (35) फूड डिलीवरी का काम करता है. वह 8 सितंबर की रात 11:45 बजे एक रेस्टोरेंट से पार्सल लेने जा रहा था. पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास पीछे से आए दो लुटेरों ने उसकी बाइक के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी. हड़बड़ाकर डिकेश्वर ने बाइक रोकी. तभी लुटेरे उतरकर आए और उसके गले पर चाकू अड़ा दिया. उसके साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया और पचपेड़ी नाका की ओर भाग गए.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds