CG : कांग्रेस पार्षद के खिलाफ अपराध दर्ज, फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था पार्षद

बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक कांग्रेस पार्षद फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। नगर निगम की शिकायत के बाद पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सरकंडा थाना इलाके का है। वार्ड 50 के पार्षद अमित कुमार सिंह फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की तो मामले की जांच में इसका पूरा खुलासा हुआ है। अब नगर निगम ने सरकंडा पुलिस ने इसकी लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds