heml

जियो मार्ट के ब्रांड एंबेसडर बने क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कही ये बात

नई दिल्ली : रिलायंस की रिटेल फर्म जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। धोनी 45 सेकंड की एक विज्ञापन फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा, जियोमार्ट ने अपने त्योहारी अभियान को जियोउत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया के नाम से री-ब्रांड किया है, यह आठ अक्टूबर, 2023 को लाइव होगा।

जियोमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप वरगंती ने कहा, “हमें अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी में एक आदर्श फिट मिला है। उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह विश्वास, विश्वसनीयता और आश्वासन का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा नया अभियान अपने प्रियजनों के साथ जीवन और इसके सभी विशेष क्षणों का जश्न मनाने का असवर देता है। ‘खरीदारी’ इस उत्सवों के दौरान एक एक अभिन्न अंग होता है। वर्तमान में गैर-मेट्रो क्षेत्रों से हमारी कुल बिक्री का लगभग 60% हिस्सा आता है।

जियोमार्ट ने हमेशा क्षेत्रीय कारीगरों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है। प्लेटफॉर्म वर्तमान में 1000+ कारीगरों के साथ काम करता है, जो 1.5 लाख अद्वितीय उत्पादों को बेचता है। दरअसल, कैंपेन शूट के तहत वरगंती ने बिहार की पुरस्कार विजेता कलाकार अंबिका देवी की ओर से बनाई गई मधुबनी पेंटिंग धोनी को भेंट की। यह दर्शाता है कि जियोमार्ट का ध्यान न केवल ग्राहकों को उत्पादों और सर्वोत्तम अनुभव पेशकश करना है बल्कि लाखों कारीगरों और एसएमबी को आसानी से व्यवसाय करने में सक्षम बनाना है।

इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “मैं उन मूल्यों को दृढ़ता से प्रतिध्वनित करता हूं, जियोमार्ट एक घरेलू ई-कॉमर्स ब्रांड है, वे भारत में डिजिटल खुदरा क्रांति का समर्थन करने के उद्देश्य से प्रेरित हैं। भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का जियो उत्सव अभियान भारत और उसके लोगों के उत्सव के लिए एक श्रद्धांजलि है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button