लॉगिन

घर में मिली माँ-बेटी की अधजली लाश : पति से अलग पिता के घर रह रही थी माँ-बेटी, पुलिस कर रही जांच

Chhattisgarh July 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
घर में मिली माँ-बेटी की अधजली लाश : पति से अलग पिता के घर रह रही थी माँ-बेटी, पुलिस कर रही जांच

घर में मिली माँ-बेटी की अधजली लाश : पति से अलग पिता के घर रह रही थी माँ-बेटी, पुलिस कर रही जांच

दुर्ग। जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में मां-बेटी की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मां ने 8 साल की बेटी के साथ आत्मदाह किया है. यह घटना नंदनी थाना क्षेत्र के बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.

जानकारी के मुताबिक, मृतिका जागेश्वरी साहू टाउनशिप स्थित अपने बीएसपी रिटायर्ड पिता के घर में रहती थी. पति से उनका विवाद चल रहा था. धमतरी जिला न्यायालय में तलाक का मामला लंबित था. महिला ने घर में आग लगाकर अपनी मासूम बच्ची के साथ स्वयं को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में जागेश्वरी साहू और बेटी दिव्यांशी साहू की मौत हो गई है. नंदनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds