लॉगिन

नक्सलियों की कायराना करतूत : दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, दो के साथ की मारपीट

Chhattisgarh September 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों की कायराना करतूत : दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, दो के साथ की मारपीट

नक्सलियों की कायराना करतूत : दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, दो के साथ की मारपीट

सुकमा। जिले में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। मरने वालों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र बताए जा रहे हैं। घटना सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की है। एसपी किरण चव्हाण का कहना है कि, ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। जांच के लिए घटना स्थल पर टीम भेजी गई है। बॉडी रिकवर करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इससे पहले, 28 सितंबर को बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। 27 साल का सुरेश कोरसा मनकेली पटेलपारा में रहता था। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुरेश कोरसा अगवा कर मार डाला। वहीं, नक्सलियों ने बीजापुर में कुछ दिन पहले 2 शिक्षादूतों की हत्या की थी। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं। सभी हत्याओं में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds