Covid: भारत में कोरोना के सक्रिय और नए मामलों आई गिरावट, 60 हजार से घटकर रह गए 57,410 केस

नई दिल्ली : भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में 9,335 नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा बुधवार को 9,629 था। वहीं सक्रिय मामले घटकर 57,410 रह गए हैं।

महामारी को दे रहे मात

वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 44,335,977 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 9,355 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि देश में कोरोना के नए मामलों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई थी। मंगलवार के मुकाबले नए मामलों में 44 फीसदी का इजाफा हुआ था। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट जारी है।

बीते 24 घंटों में 26 मौतें

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि गुरुवार को 26 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई।

220 करोड़ टीके लगाए गए

दैनिक सकारात्मकता दर 5.38 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5.61 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.13 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds