Covid 19 In India: भारत में कोविड-19 के 1,590 नए मामले हुए दर्ज, 146 दिनों में सबसे अधिक केस आए सामने

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,590 नए मामले दर्ज किए गए, जो 146 दिनों में सबसे अधिक हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 5,30,824 हो गई है। महाराष्ट्र में तीन लोगों की मृत्यु और कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु दर्ज की गई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.23 प्रतिशत आंकी गई है। वहीं, ताजा मामलों के साथ भारत में COVID-19 के 4,47,02,257 मामले हो गए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना के कुल एक्टिव केस 0.02 प्रतिशत हैं और रिवकरी रेट 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई है।

बता दें कि कोविड 19 से ठीक होने वालों की संख्या 4,41,62,832 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश भर में लाभार्थियों को अब तक कोविड 19 टीकों की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds