देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मरीज, 12193 नए मामले आए; 67 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

नई दिल्ली : देश में एक दिन बाद ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 12,193 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले, कल यानी 21 अप्रैल को कुल 11,692 नए मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 67,556 हो गए हैं। 21 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 66,170 थी। 24 घंटे में कोरोना से 10,765 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक 4 करोड़ 42 लाख 83 हजार 21 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

24 घंटे में कोरोना के 42 मरीजों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 42 मरीजों की जान भी गई है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 300 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 48 लाख 81 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं।

डेली पॉजिटिविटी दर- 6.17 फीसदी

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 5.29 फीसदी

एक्टिव केस- 0.15 फीसदी

रिकवरी दर- 98.66 फीसदी

मृत्यु दर- 1.18 फीसदी

देश में कितने लोगों को लगी वैक्सीन?

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds