छत्तीसगढ़ में कोरोना : तीन की मौत; 397 नए पॉजिटिव मिले, बलौदाबाजार में सबसे अधिक 66 मरीज….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. प्रदेश में आज 5296 सैम्पलों की जांच हुई है. जिसमें 397 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वहीँ तीन की मौत हुई हैं, बलौदाबाजार में सबसे अधिक 66 मरीज मिले हैं. 584 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए. वहीँ प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 7.50 प्रतिशत है।

प्रदेश में आज गरियाबंद एवं नारायणपुर से 1, बस्तर से 2, कोरबा से 3, जांजगीर-चांपा से 4, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 5, कबीरधाम से बलरामपुर से 7, दंतेवाड़ा से 8, बीजापुर से 8, महासमुंद से 8, 5, जशपुर से 10, सूरजपुर से 12, बालोद से 15, बेमेतरा से 15, कोरिया से 18, धमतरी से 20, कांकेर से 21, दुर्ग से 21, राजनांदगांव से 23, रायगढ़ से 25, सरगुजा से 29, बिलासपुर से 33, रायपुर से 37, बलौदाबाजार से 66 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds