कोरोना का असर! मुख्य न्यायाधीश का अहम फैसला ‘अदालत में वर्चुअली पेश हो सकेंगे वकील’

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के मुखअय न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने अहम फैसला लिया है। सीजेआई ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वकील अदालतों में वर्चुअली तरीके से पेश होने के लिए स्वतंत्र हैं।

सीजेआई ने कहा कि अखबारों की रिपोर्ट बताती है कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। अगर वकील अदालत के सामने वर्चुअली रूप से पेश होना चाहते हैं तो वे हाईब्रिड मोड में काम कर सकते हैं।

देश में कोरोना के 4,435 नए मामले

गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में बड़ी तेजी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के कुल 4,435 केस सामने आए हैं। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 23,091 हो गई है। कल यानी मंगलवार को एक्टिव केस 21,179 थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds