चार दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े कोरोना के मामले, 40 हजार के करीब हुए एक्टिव केस

नई दिल्ली : देश में लगातार चार दिन की गिरावट के बाद कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 3,720 मामले सामने आए हैं। कल यानी मंगलवार को कोरोना के कुल 3,325 मामले दर्ज किए गए थे।

कम हो रहे एक्टिव केस

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से कुल 7,698 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 40,177 हो गए हैं। मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या कुल 44,175 थी।

20 लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से 20 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ ही अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 584 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 49 लाख 56 हजार 716 मामले सामने आ चुके हैं। 4 करोड़ 43 लाख 84 हजार 955 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।

देश में अभी एक्टिव केस कुल मामलों का 0.09 फीसदी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.73 फीसदी हो गई है। मृत्यु दर अभी 1.18 फीसदी हो गई है।

कितने लोगों को लगी वैक्सीन?

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी गई है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds