लॉगिन

जगदलपुर में फिर आया कोरोना का मामला, कोरोना पॉजिटिव मिली वृद्ध महिला

Chhattisgarh March 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
जगदलपुर में फिर आया कोरोना का मामला, कोरोना पॉजिटिव मिली वृद्ध महिला

जगदलपुर में फिर आया कोरोना का मामला, कोरोना पॉजिटिव मिली वृद्ध महिला

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में फिर कोरोना का मामला सामने आया है। एक वृद्ध महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मिहिला को फेफड़ों में इंफेक्शन हुआ था जिसके चलते परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां एंटीजन किट से उसकी जांच की गई जिसके बाद कोविड की पुष्टि हुई।

फेफड़ों में मिला इंफेक्शन

मिली जानकरी के अनुसार, जगदलपुर की रहने वाली एक वृद्ध महिला को फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था, जिसके इलाज के लिए परिजनों ने उसे महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती ‘करवाया। जहां जांच के बाद आईडीएसपी इंचार्ज डॉ वीरेंद्र ठाकुर ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। परिवार के दूसरे सदस्यों की भी कोरोना जांच की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds