सात भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों की सूची निरस्त, प्रदेश कार्यालय ने जारी किया आदेश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भाजपा संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों की पूर्व में जारी सूची को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी किया गया है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने कबीरधाम जिलाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए स्पष्ट किया कि कवर्धा विधानसभा के सभी 7 मंडलों की सूची को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।

भाजपा जिला कबीरधाम की ओर से जारी ये लिस्ट हुई निरस्त
