संविधान गौरव अभियान : गुरु प्रकाश पासवान बोले- संविधान सत्ता का साधन नहीं, हमारी आस्था और श्रद्धा का केंद्र

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संविधान गौरव अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी गुरुप्रकाश पासवान ने कहा है कि, संविधान को लेकर देश में एक तरफ श्रद्धा और संवेदनशीलता है तो दूसरी तरफ नकारात्मकता है। भाजपा के लिए संविधान सत्ता का साधन नहीं है, वह हमारी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। श्री पासवान ने कहा कि संविधान, आरक्षण, सामाजिक न्याय और डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर हम सबकी वैचारिक प्रतिबद्धता और आस्था का विषय है, यह किसी एक परिवार, एक व्यक्ति की ठेकेदारी नहीं हो सकती।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पासवान ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर संविधान को लेकर मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ने के लिए तीखी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर के प्रति कांग्रेस के दुर्व्यवहार की जिम्मेदारी किसकी है? डॉ. अम्बेडकर संविधान समिति के अध्यक्ष थे।

सन् 1956 में उनके देहांत के चार दशक बाद तक उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया? चार दशक बाद केंद्र में भाजपानीत गैर कांग्रेसी सरकार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. अम्बेडकर को जीवित रहते सदन में नहीं आने देने के लिए तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने तमाम जतन किए, 1952 के प्रथम आम चुनाव में तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें लोकसभा में आने से रोकने का पूरा प्रयास किया और उनके खिलाफ चुनाव प्रचार तक किया। श्री पासवान ने कहा कि संविधान, सामाजिक न्याय, आरक्षण और डॉ. अम्बेडकर को लेकर हमारी प्रतिबद्धता के लिए हमें किसी से कोई प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds