लॉगिन

CG बस्तर में तैनात आरक्षक ने किया सुसाइड : टाकरागुडा जंगल में मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात

Chhattisgarh March 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG बस्तर में तैनात आरक्षक ने किया सुसाइड : टाकरागुडा जंगल में मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात

CG बस्तर में तैनात आरक्षक ने किया सुसाइड : टाकरागुडा जंगल में मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात

जगदलपुर। बस्तर जिले के बड़ाजी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि बड़ाजी थाने में पदस्थ आरक्षक नवलेश कश्यप 25 वर्ष ने मंगलवार की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थिततकरागुड़ा के जंगल में आत्महत्या कर ली।

ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक पहले डीआरजी में था, उसके बाद उसकी पदस्थापना बड़ाजी थाने में कर दिया गया। वहीं मृतक लोहंडीगुड़ा का ही निवासी बताया जा रहा है। मृतक आरक्षक कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। लेकिन कारणों का पता नही चल पाया है। वहीं इस संबंध में उनके परिजनों से लेकर दोस्तों तक को इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

मामले की जानकारी लगते ही एक टीम को घटनास्थल भेज दिया गया। जहां शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के संबंध में पुलिस की ओर से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। आखिर आरक्षक ने सुसाइड क्यों किया है। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वही परिजनों के अलावा दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर आरक्षक ने सुसाइड क्यों किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds