लॉगिन

पुलिस लाइन में आरक्षक ने की आत्महत्या, जहर सेवन कर की खुदखुशी, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh October 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस लाइन में आरक्षक ने की आत्महत्या, जहर सेवन कर की खुदखुशी, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस लाइन में आरक्षक ने की आत्महत्या, जहर सेवन कर की खुदखुशी, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी। पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या कर ली है। आरक्षक के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने मृतक आरक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है कि, आरक्षक ने किन कारणों से आत्महत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक के आत्महत्या करने का मामला धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। मृतक आरक्षक धनेश कुमार देवांगन रुद्री पुलिस लाइन में पदस्थ था। वहीं आरक्षक ने आज अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया। जहर खाने से आरक्षक की मौत हो गई है।

वहीं पुलिस आरक्षक के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची आरक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है कि, आरक्षक ने किन कारणों से आत्महत्या की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds