लॉगिन

बीवी को मायके छोड़ने के बाद कांस्टेबल ने किया सुसाइड, छानबीन में जुटी पुलिस 

Chhattisgarh August 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बीवी को मायके छोड़ने के बाद कांस्टेबल ने किया सुसाइड, छानबीन में जुटी पुलिस 

बीवी को मायके छोड़ने के बाद कांस्टेबल ने किया सुसाइड, छानबीन में जुटी पुलिस 

दुर्ग : दुर्ग में एक आरक्षक ने अपने न्यू पुलिस लाइन स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. बताया जाता है आरक्षक सुरेंद्र साहू ने किचन के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी है. ये पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आरक्षक कई महीनों से अवसाद से गुजर रहा था. मृतक सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था. जिसके बाद आरक्षक ने बुधवार दोपहर 3-4 बजे के बीच किचन में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. मृतक 35 वर्षीय आरक्षक सुरेंद्र साहू अनुकंपा नियुक्ति से आरक्षक बना था. फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds