कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली आज, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम बघेल समेत पार्टी के कई दिग्गज होंगे शामिल

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस पार्टी का बड़ा कार्यक्रम संविधान बचाओ रैली आज जांजगीर-चांपा में आयोजित किया है, यह रैली जांजगीर के केरा रोड स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में आयोजित होगी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि संविधान ही है जो इस देश की एकता का अक्षुण्ण बनाए हुए है, जिसके कारण आज कांग्रेस पार्टी अब गली-गली, घर-घर जाकर लोगों को संविधान से मिले मौलिक अधिकारों के बारे में चर्चा करेगी। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। यह रैली संभाग स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता के शामिल होने की उम्मीद है।