लॉगिन

कांग्रेस संगठन महामंत्री चावला ने पीसीसी अध्यक्ष को लिखा पत्र, महाधिवेशन के दायित्वों से मुक्त करने की अपील

Chhattisgarh February 17, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस संगठन महामंत्री चावला ने पीसीसी अध्यक्ष को लिखा पत्र, महाधिवेशन के दायित्वों से मुक्त करने की अपील

कांग्रेस संगठन महामंत्री चावला ने पीसीसी अध्यक्ष को लिखा पत्र, महाधिवेशन के दायित्वों से मुक्त करने की अपील

रायपुर: कांग्रेस प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस महा-अधिवेशन के रिशेप्शन कमिटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को पत्र लिखा है, इस पत्र में उन्होंने अधिवेशन की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का आग्रह किया है|

अमरजीत चावला ने जिम्मेदारियों से मुक्त होने का हवाला उन्हें मिले कारण बताओ नोटिस का दिया है। अमरजीत चावला ने लिखा है कि प्रदेश में पार्टी का पूर्णकालिक अधिवेशन होने जा रहा है, जिसमें पार्टी की तरफ से उन्हें बहुत सारी जिम्मेदारियां दी गई है। लेकिन कुछ गलतफहमी की वजह से उनके खिलाफ अनुशासन समिति में शिकायत हुई है और नोटिस जारी किया गया है।

अमरजीत चावला ने पत्र में लिखा है उन्हें नोटिस जारी हुआ है, तो ऐसे में उन्हें अधिवेशन के दौरान कार्यभार लेना उचित नहीं प्रतीत हो रहा है। ऐसे में उन्होंने अधिवेशन तक समिति के कार्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds