कांग्रेस विधायक यूटी खादेर ने स्पीकर पद के लिए किया नामांकन, बन सकते हैं सबसे युवा सभापति

बेंगलरु : कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब विधानसभा स्पीकर के चुनाव की तैयारी हो गई है। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से पांच बार के विधायक यूटी खादेर ने विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन किया है।
खादेर के नामांकन दाखिल करने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक 24 मई को होगी, जिसमें औपचारिक तौर पर यूटी खादेर की उम्मीदवारी का एलान किया जाएगा।
बता दें कि अगर यूटी खादेर विधानसभा के सभापति चुने जाते हैं तो वह कर्नाटक विधानसभा के पहले मुस्लिम सभापति होंगे। साल 2019-23 के दौरान जब भाजपा सत्ता में थी तो यूटी खादेर ने विपक्ष के नेता के डिप्टी के तौर पर अपनी सेवाएं दी थी।