कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, “क्रांगेस भाजपा से नहीं ईवीएम मशीन से चुनाव हारे”

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह का हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में हार के बाद राजनेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी थी। इस बीच कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता कर विधानसभा चुनाव में हुए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए ईवीएम को जिम्‍मेदार ठहराया है। ईवीएम गड़बड़ी का आरोप लगाया कि, प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा से नहीं बल्कि ईवीएम से हारी है। जिसके विरोध में सर्वाेच्च न्यायालय के समक्ष पूरे तथ्यों और प्रमाणों के साथ पूरी जानकारी भेजी जा रही है।

भाजपा यह षड़यंत्र लोकसभा चुनाव में दोबारा दोहराया ना जा सके । इसके लिए उन्होंने कहा कि,मैं निर्वाचन व्यय पत्रक प्रस्तुत करने और स्वीकृत होने की अर्थात चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने की प्रतीक्षा कर रहा था। इस बीच लगातार जनता के बीच दौरा कर रहा हूं लोगों का दुख-सुख और विभिन्न कार्यक्रमों शामिल भी हो रहा हूं।

कोर्ट को भेज रहे जानकारी

स्पष्ट रूप से यह बात उभर कर सामने आ रही है कि, क्रांगेस भाजपा से नहीं ईवीएम मशीन से चुनाव हारे है। छत्तीसगढ़ में अनेक चिंहित विधानसभा क्षेत्रों में, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हुआ है, जनभावनाओं का निरादर हुआ है। इस विषय में माननीय मुख्य न्यायाधीश सर्वाेच्च न्यायालय को पूरी जानकारी भेजा जा रहा हैं दसअसल,साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था जिसे भाजपा के टंक राम वर्मा ने लगभग 14 हजार मतों से मात दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds