पड़ोसी मुल्क की ‘कंगाली’ पर सीएम योगी ने ली मिर्चीदार चुटकी, कहा “धरती पर बोझ है पाकिस्तान, खुद को भारत में मिला ले”

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान (Pakistan) धरती पर बोझ है। वह जितनी जल्दी भारत के अंदर खुद को समाहित कर दे, तो वह उनके हित में होगा। सीएम योगी ने बुधवार को एक निजी चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि यह तय है कि एक दिन अखंड भारत राष्ट्र का निर्माण होना ही है।

सीएम योगी ने पाकिस्तान में जारी तंगहाली के सवाल पर कहा, ‘श्री अरविंद ने पाकिस्तान के बारे में स्पष्ट घोषणा की थी कि आध्यात्मिक जगत में पाकिस्तान कोई वास्तविकता नहीं है। जिसकी वास्तविकता नहीं है वह इतने दिन चल भी गया, तो गनीमत करिए। वह धरती पर बोझ बना रहेगा, जितना दिन बना रहेगा। जितनी जल्दी वह खुद को भारत के अंदर समाहित कर दे वह उनके हित में होगा।’

‘अखंड भारत निर्माण ही सच्चाई है’

जब यह पूछा गया कि क्या सीएम योगी अखंड भारत की बात कर रहे हैं, तो इस पर आदित्यनाथ ने बिना समय गंवाए कहा कि यह तो सच्चाई है। ऐसा एक दिन होना ही है। अखंड भारत बनकर रहेगा।’ सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए इन्वेस्टर्स समिट के बाद पहली बार दिए गए साक्षात्कार में यह बातें कहीं।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर वार

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी को कुछ दिया नहीं, केवल लिया है। 2017 से पहले यूपी में हर तीसरे दिन दंगा होता था। मेरे कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। नौकरशाही अब बेलगाम नहीं है। भूमाफियों की जमीनों पर लगातार कब्‍जा किया जा रहा है। अब अखिलेश यादव क्या बोलेंगे, जो प्रदेश में हल्लाबोल करते थे। जिनके गुंडों ने एक मीडिया दफ्तर पर जाकर गुंडागर्दी की थी।

योगी ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी किए प्रहार

योगी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी प्रहार किए। उन्‍होंने कहा कि जिसके पास खाली समय है, वह जरूर यात्रा करे। यात्रा करना तो भारत की प्राचीन परंपरा है। लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्‍मणनगरी करने के नाम पर योगी ने कहा कि जब भी करेंगे पूरे धूमधाम के साथ करेंगे। लखनऊ नाम भी काफी प्राचीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds