लॉगिन

सीएम विष्णुदेव साय आज शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल, खरसिया में आयोजित भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

Chhattisgarh September 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम विष्णुदेव साय आज शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल, खरसिया में आयोजित भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

सीएम विष्णुदेव साय आज शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल, खरसिया में आयोजित भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और रायगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले राजभवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से राजभवन जाएंगे, जहां 11 से 12 बजे तक राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मौजूद रहेंगे।

इसके बाद 12 बजे रायपुर से रायगढ़ के लिए रवाना हाेंगे, जहां खरसिया में भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8:10 बजे रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह में शिरकत करेंगे। सीएम रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds