लॉगिन

सीएम विष्णुदेव साय बोले, नियद नेल्लानार योजना का बढ़ाया गया क्षेत्रफल, एसआईआर का छत्तीसगढ़ में है स्वागत

Chhattisgarh November 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम विष्णुदेव साय बोले, नियद नेल्लानार योजना का बढ़ाया गया क्षेत्रफल, एसआईआर का छत्तीसगढ़ में है स्वागत

सीएम विष्णुदेव साय बोले, नियद नेल्लानार योजना का बढ़ाया गया क्षेत्रफल, एसआईआर का छत्तीसगढ़ में है स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान नियद नेल्लानार और प्रदेश में भर में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बड़ी बात कही है। नियद नेल्लानार योजना का क्षेत्रफल अब बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा कैंप से अब सिर्फ 5 किलोमीटर नहीं बल्कि 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र का विकास होगा। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नक्सलवाद खत्म कर देना बड़ी बात नहीं है। विशेष गहन पुनरीक्ष यानी एसआईआर पर चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हम एसआईआर का स्वागत करते हैं। विपक्ष पर सीधे निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल अवसरवादी बात करती है और उनकी बातों में कोई दम नहीं है।

दरअसल, बस्तर में नियद नेल्लानार योजना का क्षेत्रफल बढ़ा दिया गया है। इस दौरान मीडिया से खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने नियद नेल्लानार का क्षेत्रफल बढ़ाया है। अब सुरक्षा कैंप से 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में विकास होगा। सुरक्षा कैंप के कारण 327 गांव आबाद हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को इन तक पहुंचाया गया है। इन क्षेत्रों में विकास और योजनाओं की पहचान जरूरी है ताकि यहां के लोग फिर से नक्सलवाद की ओर न आएं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को खत्म कर देना बड़ी बात नहीं है। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का SIR अर्थात स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू हो चुका है। इस पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम SIR का स्वागत करते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल अवसरवादी बात करती है और उनकी बातों में कोई दम नहीं है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds