दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे अहम मुलाकात

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार शाम को दिल्ली दौरे पर जाएंगे.  दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नक्सल उन्मूलन अभियान के बारे में जानकारी देंगे. अमित शाह से सीएम साय की ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है.  इसके अलावा गुरुवार को नेताओं से मुलाकात करेंगे.  साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे.

दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम नई दिल्ली पहुचंगे. अपने इस दौरे के दौरान वह रात 9 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान की प्रगति और राज्य में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी.

जानकारी देंगे सीएम साय

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता और राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के तालमेल पर विस्तार से जानकारी देंगे. इसके साथ ही सीएम साय केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन, विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और उनके प्रगति की जानकारी भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देंगे.

गुरुवार को मुंबई में रहेंगे सीएम विष्णु देव साय

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुलाकात के बाद गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सीएम विष्णु देव साय दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे. यहां महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में  शामिल होंगे.

13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं.  जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 से 15 दिसंबर के बीच छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं.  इस दौरे के दौरान वह राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds