दिल्ली दौरे पर आज सीएम विष्णुदेव साय, केन्द्रीय गृह अमित शाह के साथ समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली जाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रात्रि 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय गृह अमित शाह के साथ विज्ञान भवन में वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मप्र के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। साथ ही वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में राज्यों का सहयोग कर रहे केन्द्रीय मंत्रालयों के 5 केन्द्रीय मंत्री और उच्चाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक करीब एक वर्ष पहले हुई थी। मोदी 3.0 में केन्द्र सरकार, मार्च, 26 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds