सीएम विष्‍णुदेव साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, छत्‍तीसगढ़ में पीएम आवास और मंत्रिमंडल गठन की दी जानकारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री साय ने छत्‍तीसगढ़ में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के साथ मंत्रिमंडल गठन सहित अन्‍य महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्‍तमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

इससे पहले सीएम साय आज शनिवार सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री साय ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से छत्‍तीसगढ़ की योजनाओं के साथ कई अन्‍य मुद्दों पर चर्चा की।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्‍तार के बाद विभागों का बंटवारा किया जाना है। संगठन महामंत्री पहले से ही दिल्‍ली में हैं। बतादें कि मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद विष्‍णुदेव साय, उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा शुक्रवार को दिल्‍ली रवाना हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds