लॉगिन

आज उड़ीसा दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, बरगढ़ में मां वैष्णो देवी मंदिर में करेंगे दर्शन और पूजन

Chhattisgarh November 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आज उड़ीसा दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, बरगढ़ में मां वैष्णो देवी मंदिर में करेंगे दर्शन और पूजन

आज उड़ीसा दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, बरगढ़ में मां वैष्णो देवी मंदिर में करेंगे दर्शन और पूजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज रायपुर, महासमुंद और उड़ीसा के दौरे पर रहेंगे. सीएम साय सुबह 11:00 बजे अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद टाउन हॉल में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर उड़ीसा के बारगढ़ में मां वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे. इसके बाद सीएम साय महासमुंद में महालक्ष्मी देवी के मंदिर जाएंगे. फिर शाम 4:00 बजे वापस रायपुर लौटेंगे.

संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सचिन पायलट

वहीं आज छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद धमतरी में संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद महासमुंद और कांकेर लोकसभा में एसआईआर को लेकर पार्टी के कामों की समीक्षा करेंगे. फिर जगदलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे. 27 नवंबर को राजीव भवन जगदलपुर में प्रेस वार्ता करेंगे. जहां वे बस्तर में पार्टी की एसआईआर गतिविधियों की समीक्षा करेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds