लॉगिन

सीएम साय ने विजयादशमी पर्व पर की शस्त्रों की पूजा, कहा “अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व”

Chhattisgarh October 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम साय ने विजयादशमी पर्व पर की शस्त्रों की पूजा, कहा “अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व”

सीएम साय ने विजयादशमी पर्व पर की शस्त्रों की पूजा, कहा “अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व”

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा की। उन्होंने एक्स पोस्ट कर लिखा, विजयादशमी के पावन अवसर पर, भारतीय परंपरा के अनुरूप आज निवास कार्यालय में शस्त्रों की विधिवत पूजा के साथ माँ भगवती की आराधना की।

सीएम साय ने कहा यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देता है। आइए, माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहें। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

आयुधं परमं शस्त्रं धनुर्वेदं च शाश्वतम्। सर्वं तव प्रसादेन मम विजयति सर्वदा॥

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds