जल्द नए घर में शिफ्ट होंगे सीएम साय : नया रायपुर में बन रहे सीएम हाउस में 3 दिन की पूजा-पाठ शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय जल्द ही नया रायपुर स्थित बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं। नवरात्रि के पहले दिन ही अपने उन्होंने परिजनों के साथ नए सीएम आवास में पूजा अर्चना की है। बताया जाता है कि, आज से 3 दिनों तक यह पूजा- अर्चना चलेगी। नए घर में पूजा शुरू होने से उनके गृह प्रवेश की अटकलें तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि, दीपावली के बाद वे नए बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं।

65 करोड़ की लागत से हो रहा है नए सीएम आवास का निर्माण 

नवा रायपुर में बहुप्रतीक्षित नए मुख्यमंत्री निवास का आकर्षण देखते ही बन रहा है। सेक्टर-24 में बन रहे मुख्यमंत्री आवास में बाहरी काम-काज पूरा हो गया है। भीतरी साज-सज्जा जारी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फर्नीचर, इंटीरियर व विद्युत कार्य किए जा रहे हैं। जहां 8 एकड़  में फैले मुख्यमंत्री आवास का निर्माण लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। बंगले को पूरी तरह निर्मित करने में तीन महीने का वक्त लगने की संभावना जताई जा रही है। बाहरी सुरक्षा अभी से कड़ी कर दी गई है। यहां चारों दिशाओं में सीसीटीवी कैमरे के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, वहीं नए सीएम हाउस को हाइटेक सुरक्षा व्यवस्था से लैस किया गया है। यहां एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसकी लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

यह भी निर्माणाधीन…

मुख्यमंत्री निवास के पास ही मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष का बंगला तैयार किया जा रहा है। कुल मिलाकर 14 बंगलों का निर्माण कार्य जारी है। अब अधिकारियों के बंगलों का दायरा भी बढ़ चुका है। 4,000 वर्गफीट के स्थान पर अब अधिकारियों के बंगलों को 22,000 वर्गफीट में तैयार किया जा रहा है। नवा रायपुर के सेक्टर-18 में ऐसे 78 बंगले तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds