लॉगिन

सीएम साय आज राज्य शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Chhattisgarh April 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम साय आज राज्य शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

सीएम साय आज राज्य शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का रविवार, 27 अप्रैल 2025 को रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे अपने निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 2:05 बजे शहीद भगत सिंह चौक, श्रीराम नगर, रायपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 2:45 बजे वहां से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:00 बजे से 3:45 बजे तक वह छत्तीसगढ़ माइंस डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। दोपहर 4:00 बजे मुख्यमंत्री मठपुरैना, रायपुर के प्लांट पैकेज मैदान में आयोजित ‘प्लांटिक उत्सव एवं स्नेक सेमिनार’ कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिसका आयोजन अक्षय समाज सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री लगभग 5:00 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds