आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम साय, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे. मुख्यमंत्री शाम 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली दौरे के दौरान सीएम साय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे.

इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है. माना जा रहा है कि इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds