छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता पर बोले सीएम साय, कहा “मोदी की गारंटी लाई रंग”

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा में मतगणना का दौर जारी है। इसी बीच सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीट बीजेपी को मिलना निश्चित हो गया है। मुझे विश्वास है कि, शाम तक परिणाम आते-आते सभी 11 सीटे बीजेपी को मिलेंगी। मैं सभी कार्यकर्ता और जनता का धन्यवाद करना चाहूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने मोहर लगाई है। भीषण गर्मी में हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीतने के लिए परिश्रम किया है। उससे बीजेपी को यह ऐतिहासिक सफलता छत्तीसगढ़ में मिली है।

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने किया सभी सीटें जितने का दावा 

लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीट बीजेपी को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में टक्कर का मुकाबला है लेकिन अंतिम परिणाम कुछ और होंगे। एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलते दिखाई से रही है और इंडिया गठबंधन को 220 सीट से ज्यादा नहीं मिलेंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है।

किरण सिंहदेव बोले- छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 सीटों पर आगे है। कोरबा में भी परिणाम आते ही हम जीतेंगे। हमने जैसे सोचा वैसे ही परिणाम आये हैं। कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत की है और अन्य राज्यों में भाजपा का अच्छा परफॉर्मेंस है। केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds