सीएम साय बोले- एनसीसी युवाओं का चरित्र निर्माण करता है, उनके योगदान से हम विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 76 वें एनसीसी सेलिब्रेशन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने एनसीसी परेड की सलामी ली। इसके बाद सभा को संबोधित किया।

सीएम साय ने एनसीसी के 76वें सेलिब्रेशन डे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, एनसीसी की परेड देखना बेहद सुखद अनुभव है। एनसीसी युवाओं का चरित्र निर्माण करता है। एनसीसी में बालिकाओं की भूमिका बढ़ रही है, यह छत्तीसगढ़ के लिए प्रसन्नता की बात है। बालिकाओं ने छत्तीसगढ़ का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। हम युवाओं के योगदान से विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे।

एनसीसी कैडेट को भी दिया जाएगा हवाई उड़ान का प्रशिक्षण            

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, नई औद्योगिक नीति में अग्निवीरों के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। एनसीसी कैडेट को हवाई उड़ान का अनुभव और प्रशिक्षण दिया जाता है। बिलासपुर, जगदलपुर में भी हवाई पट्टियां हैं। वहां भी कैडेट को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds