लॉगिन

CG अब बदमाशों की खैर नहीं : चाकू के साथ फोटो पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नज़र, 35 से ज्यादा सोशल मीडिया एकाउंट डिलीट

Chhattisgarh November 24, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG अब बदमाशों की खैर नहीं : चाकू के साथ फोटो पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नज़र, 35 से ज्यादा सोशल मीडिया एकाउंट डिलीट

CG अब बदमाशों की खैर नहीं : चाकू के साथ फोटो पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नज़र, 35 से ज्यादा सोशल मीडिया एकाउंट डिलीट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया में चाकू के साथ फोटो पोस्ट करना अब भारी पड़ेगा। रायपुर पुलिस चाकुबाजो  पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बदमाश सोशल मीडिया में पोस्ट कर दहशत फैलाते थे। वहीं अब तक 35 से अधिक फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को निष्क्रिय किया है। पुलिस ने चाकूबाजों का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में चाकूबाज कान पकड़कर माफ़ी मांग रहे है।

रायपुर में डबल मर्डर से हड़कंप 

वहीं रायपुर में शराब दुकान के बाहर विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्या से गुस्साए मृतक युवक के दोस्तों ने अपहरण कर दूसरे युवक की भी हत्या कर दी थी। दरअसल, यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का था। जहां पर शराब दुकान के बाहर हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, हरीश नाम के एक युवक ने अपने साथियों के साथ रोहित की हत्या की थी। इसके बाद मृतक युवक के गुस्साए दोस्तों ने हरीश का अपहरण कर उसकी भी हत्या कर दी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds