सुंदरगढ़ की जनसभा में सीएम साय ने कहा, “ओडिशा में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण”

रायपुर/सुंदरगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा के अंतर्गत जामपाली में जनसभा को संबोधित किया। सभा के पश्चात पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा में आज हमारा पांचवा दिन है और बीते दिन नवरंगपुर, कोरापुट, कालाहांडी, बरगढ़, बलांगीर सहित कई लोकसभाओं में जाना हुआ है। ओडिशा में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण है। इस बार परिवर्तन अवश्य होगा।

प्रदेश में 25 साल की बीजेडी सरकार को यहां की जनता उखाड़ के फेंकने वाली है और डबल इंजन की सरकार बनाने वाली है। सभी जानते हैं कि मोदी जी तो प्रधानमंत्री बन रहे हैं तो सबको लगता है कि इस बार प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो विकास तेजी से होगा।राहुल गांधी और सोनिया गांधी के एक साथ प्रचार करने के सवाल पर श्री साय ने कहा कि चुनाव प्रचार तो सभी करेंगे लेकिन आज कांग्रेस की क्या दुर्गति है वो पूरा देश देख रहा है। आज देश की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी खो चुकी है। तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds