सीएम साय पहुचे बस्तर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया हवाई सर्वे, दंतेवाडा में पीडितो से मिलकर देखी बर्बादी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही सीएम साय राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। सीएम साय के साथ मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा भी मौजूद हैं।
सीएम विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुँचे। जहां पर उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सीएम साय ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का अफसरों से जायजा भी लिया। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को पूरी मदद का भरोसा दिया। प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद साय दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।
मंत्री केदार और टंकराम भी मौजूद
सीएम विष्णुदेव साय बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हैं। साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे हैं।