लॉगिन

सीएम साय ने राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़, कहा “सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी”

Chhattisgarh October 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
सीएम साय ने राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़, कहा “सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी”

सीएम साय ने राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़, कहा “सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी”

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी वासियों के साथ एकता दौड़ लगाई। कहा – सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी, मुख्यमंत्री ने एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व आयोजित रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री साय शामिल हुए ।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन हम सबको अपने देश की विविधताओं में एकता का महत्व समझाता है और हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस दौड़ में सम्मिलित होकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लें। रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर हम सभी एकजुटता, अखंडता और अपने राष्ट्र के प्रति असीम श्रद्धा को प्रदर्शित करें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds