heml

नक्सल हमले में जवानों की शहादत पर सीएम साय ने जताया दुख, की घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ की कामना

रायपुर : छत्तीसगढ़ की बीजापुर-सुकमा सीमा पर कुछ समय पहले नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। इस नक्सल हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं और 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल जवानों में से 8 जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। रायपुर के बालाजी अस्पताल में 4 घायल जवानों और श्री नारायणा अस्पताल में 4 घायल जवानों का इलाज जारी है। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इस की है।

सीएम साय ने जताया दुख

वहीं अब इस घटना पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा एवं बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टेकलगुड़ेम( थाना जगरगुंडा,सुकमा) में माओवादी मुठभेड़ की कड़ी निन्दा की है। उन्होंने घटना में वीरगति प्राप्त करने वाले 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button