लॉगिन

सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

Chhattisgarh October 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds