एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम साय, बोले- युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शिरकत की। यह आयोजन कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदन समारोह भी हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री राम विचार नेताम और श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने देशभर से पधारे लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भगवान राम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन दिवस जारी है। अब तक 28 जिलों का दौरा पूरा कर चुका हूं और आने वाले समय में बाकी पांच जिलों का भी दौरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने जिलों का अनुभव है, प्रदेश जनता खुश है। जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं का है और आगे भी रहेगा।

सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पिछले डेढ़ साल से जनता की सेवा में लगी है। जहां समस्या है, वहां समाधान और जहां विकास की जरूरत है, वहां समाधान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति के तहत विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।हमारे यहां से टॉपर्स निकलते हैं, हर जिले में नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अब मेडिकल की पढ़ाई हिंदी माध्यम में कराई जा रही है। साथ ही स्कूल स्तर पर 18 बोली-भाषाओं में पढ़ाई कराइ जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds