सीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 28 नक्सलियों की मौत, मारे गए नक्सिलयों में मोस्ट वांटेड नक्सली कमलेश भी शामिल

खबरीराम…रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में शीर्ष अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलायी है। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, नक्सल एडीजी, इंटेलिजेंस चीफ मौजूद रहेंगे। आला अधिकारियों से नक्सल एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं। नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि ये आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। मारे गए नक्सलियों में DVCM नीति और DVCM कमलेश भी शामिल है। दोनों पर सरकार ने 8 आठ लाख का इनाम रखा था। छत्तीसगढ़ में पहली बार इतनी बड़ी सफलता जवानों को हाथ लगी है। युवा आईपीएस प्रभात कुमार और गौरव रॉय के नेतृत्व में एएसपी समरूथिक राजानाला IPS, डीएसपी प्रशांत देवांगन और डीएसपी राहुल ऊईके मुठभेड़ स्थल पर मौजूद हैं। सीएम साय से लेकर तमाम पुलिस के आला अधिकारियों की नजर घटना पर बनी हुई है। एनकाउंटर वाली जगह से नक्सलियों के घातक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। बरामद हथियारों में AK 47 और SLR जैसे घातक बंदूक भी शामिल हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। इलाके में जवान सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। जवानों के मोर्चे से लौटने के बाद घटना की जानकारी विस्तार से मीडिया के सामने रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button