हिंसा के बीच CM बीरेन सिंह का फैसला, IRB में भर्ती नए जवानों को सड़क मार्ग से नहीं भेजा जाएगा असम

नई दिल्ली : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में नए भर्ती जवानों को लेकर एक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आईआरबी में नए भर्ती जवानों के प्रशिक्षण के लिए  सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना रद्द कर दी गई है।

फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बीरेन सिंह ने कहा, ’10वें और 11वें आईआरबी के नए भर्ती जवानों के प्रशिक्षण के लिए सड़क मार्ग के जरिए असम भेजने की योजना को फिलहाल रद्द किया गया है। जल्द ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।’

क्यों लिया गया फैसला

यह फैसला नए भर्ती जवानों के परिजनों द्वारा किए गए विरोध के बाद ही राज्य सरकार ने लिया है। परिजनों ने बताया कि कुकी आबादी वाले इलाके से यात्रा करने के दौरान नए भर्ती जवानों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसलिए उन्होंने पूर्वी इंफाल में प्रशिक्षण कराने की मांग की है।

शुक्रवार को जवानों के परिजन मणिपुर के पंगेई के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने इस दौरान नए भर्तियों को प्रशिक्षण के लिए  सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना का विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds