लॉगिन

सीएम अतिशी ने वोटर्स से की BJP को वोट न देने की अपील, बोलीं- सलवार-कमीज और 500 रुपये 5 साल काम नहीं आएंगे

National December 16, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
सीएम अतिशी ने वोटर्स से की BJP को वोट न देने की अपील, बोलीं- सलवार-कमीज और 500 रुपये 5 साल काम नहीं आएंगे

सीएम अतिशी ने वोटर्स से की BJP को वोट न देने की अपील, बोलीं- सलवार-कमीज और 500 रुपये 5 साल काम नहीं आएंगे

सीएम आतिशी ने सोमवार को दिल्ली के लोगों से बीजेपी को वोट न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सलवार कमीज, शॉल’ और 500 रुपये पांच सालों तक आपकी जरूरतें पूरी नहीं कर पाएंगे। जबकि, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा देने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है।

दरअसल, आतिशी ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के वोटर्स से कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में इलाज से पांच साल तक आपकी जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

आतिशी ने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की चिंता की है और उनके लिए आगे बढ़कर काम किया है। इसलिए झुग्गीवासियों को बीजेपी नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि वे आपकी झुग्गियां तोड़ देंगे और आपके वोट काट देंगे। वहीं सीएम ने आतिशी ने झुग्गी बस्तियों के दौरे के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वो झुग्गियों के लोगों के साथ खाना खाएंगे और केवल फोटो लेने तक ही सीमित रहेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds